Follow Us:

शिमला: बाहरी राज्यों को भेजी गईं सेब की 1,06,80,527 पेटियां

पी. चंद. शिमला |

बागवानी निदेशालय के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अब तक सेब की 1,06,80,527 पेटियां बाहरी राज्यों में भेजी गई हैं। और अब तक कुल 213610.54 मीट्रिक टन सेब 23,730 ट्रकों के माध्यम से बाहरी राज्यों को भेजा गया।  

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष प्रदेश में कुल 268 खरीद केन्द्र खोले गए हैं और मण्डी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत इस वर्ष अब तक 13390 मीट्रिक टन सेब की खरीद की गई है।