Categories: हिमाचल

शिमला: साल 2020 में IGMC में कोरोना से 264 जबकि दूसरी बीमारियों 1310 की हुई मौत

कोरोना काल में प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में कारोना से 264 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दूसरी बीमारियों से मरने वालों की संख्या 1310 रही। आईजीएमसी शिमला के एमएस डॉ. जनक राज ने साल 2020 के कार्यों और चुनौतियों का ब्यौरा मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि साल 2019 में 7 लाख 86 हजार ओपीडी हुई जबकि 2020 में 4 लाख 19 हजार मरीजों को ओपीडी में देखा गया है ।

अस्पताल में 2020 के दौरान 8,262 मेजर ऑपरेशन किये गए। जबकि 18,555 माइनर ऑपरेशन किए गए। कोरोना काल के बाबजूद इसके 23 हजार 131 कैंसर की ओपीडी की गई। जिसमें 15, 812 कीमो थेरेपी की गई। 4,015 एमआरआई, 76 हजार एक्सरे इस दौरान किए गए। कैंसर अस्पताल में उपचार बाधित नहीं हुआ और इमरजेंसी ऑपरेशन भी मरीजों के चलते रहे।

5,725 आयुष्मान भारत के तहत 10 करोड़ 6 लाख के मरीजों का ईलाज जबकि हिम केयर योजना के तहत 9021 लोगों का ईलाज हुआ जिस पर 17 करोड़ ख़र्च हुआ। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के अंतर्गत 16 लोगों को उपचार किया गया जिसमें 37 लाख रुपये खर्च किया गया। मुख्यमंत्री राहत कोष के अन्तर्गत 7 लोगों का ईलाज किया गया जिसमें 7 लाख रुपए खर्च किया गया। पूरे वर्ष विभिन्न सरकारी योजनाओं पर 28 करोड़ 61 लाख के लगभग मरीजों के उपचार पर खर्च किया गया।

80 नए वेंटिलेटर सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए। आईजीएमसी में कारोना मरीजों का ईलाज करते हुए 358 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हुए हैं। जिसमें 60 डॉक्टर शामिल है।आईजीएमसी में अभी तक 1166 मरीज आये हैं जिनमें 264 की मौत हुई, 57 लोगों का उपचार चल रहा है। एक भी स्वास्थ्य कर्मी की आईजीएमसी में मौत नहीं हुई है।

नए स्ट्रेन वायरस से संक्रमित संभावित व्यक्ति के लिए अलग से आईजीएमसी में दो बिस्तर का इंतजाम किया गया है और उपचार के लिए भी अलग से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मी की टीम तैनात की गई है। यह वायरस कोरोना वायरस का ही नया स्वरूप है और इस वायरस से संक्रमित होने की ज्यादा संभावना है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

11 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

11 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

12 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

12 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

13 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

13 hours ago