Categories: हिमाचल

शिमला: ई-विधान प्रणाली को जानने विधानसभा सचिवालय पहुंचा गोवा विधानसभा के अधिकारियों का दल

<p>हिमाचल विधानसभा देश की ऐसी पहली विधानसभा है जहां सबसे पहले ई-विधान प्रणाली को लागू किया है। यह ई-विधान प्रणाली देश-विदेश में काफी प्रसिद्ध हो चुकी है। देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ बाहरी देश भी हिमाचल विधानसभा की ई-विधान प्रणाली को जानने यहां पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को गोवा विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल ई-विधान प्रणाली को जानने विधान सभा सचिवालय पहुंचा। गोवा विधानसभा के इन अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निदेशक सूचना प्रोद्योगिकी धर्मेश शर्मा ने ई-विधान प्रणाली की जानकारी दी।</p>

<p>ई-विधान प्रणाली की जानकारी देते हुए धर्मेश शर्मा ने कहा कि यह एक पार्यावरण मित्र प्रणाली है जिससे जहां कार्यों में तीव्रता आई है वहीं, पार्दशिता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा देश की सर्वप्रथम उच्च तकनीक युक्त ऑनलाइन विधान सभा है। विधायकों को सत्र और बैठकों संबंधित जानकारी मोबाइल ऐप के जरिए दी जाती है और विधायक भी अधिकतर प्रश्न ऑनलाइन तरीके से ही भेजा करते हैं।</p>

<p>गोवा से आए इस दल ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में का भी अवलोकन किया। इस दल ने हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष राजीव बिंदल को ई-विधान प्रणाली की बधाई दी और सदन के रख रखाव की भी भरपूर प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि गोवा विधान सभा भी ई-विधान प्रणाली को स्थापित करने में प्रयासरत है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi mosque Dispute: कोर्ट ने एमसी आयुक्त के आदेश पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को राहत

MANDI:  जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…

52 mins ago

हमीरपुर डीसी कार्यालय में सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…

1 hour ago

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

1 hour ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

1 hour ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

1 hour ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

2 hours ago