Follow Us:

शिमला: सेसिल होटल से मजदूरों को निकालने पर सीटू ने श्रम विभाग के बाहर किया प्रदर्शन

पी. चंद, शिमला |

श्रम विभाग के बाहर हिमाचल होटल मजदूर लाल झण्डा युनियन संबंधित सीटू ने होटल सेसिल में 32 मजदूरों को गैरकानूनी तरीके नोकरी से निकालने का विरोध प्रदर्शन किया। युनियन ने आरोप लगाया है कि 4 अक्टूबर 2019 से मजदूर न्याय की मांग कर रहे हैं लेकिन श्रमिकों की मांगों की अनदेखी कि जा रही है। ऐसा लगता है कि श्रम विभाग भी सेसिल प्रबंधन के खिलाफ कोई भी उचित कार्यवाही करने में नाकाम रहा है। जिसके लिए आज युनियन को श्रम विभाग की घेराबंदी करनी पड़ी।

यूनियन ने यह भी आरोप लगाया है कि श्रम विभाग के ऑफिस में सेसिल से निकाले गए मजदूरों का मामला विचारधीन है। लेकिन श्रम विभाग का सहारा लेकर सिसेल प्रबंधन नई भर्ति कर रही है जोकि कानूनी तौर पर वह कोई भी नया मजदूर काम पर नहीं रख सकता जब तक मजदूरों का विवाद श्रम एवं समझोता अधिकारी के समक्ष विचारधीन है। हिमाचल होटल मजदूर लाल झण्डा यूनियन मांग करती हैं कि सिसेल प्रबंधन श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहा है इसलिए उस पर उचित कार्यवाही की जाऐ ताकि मजदूरों को न्याय मिल सके।