Follow Us:

शिमला: प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी, माइनस में पहुंचा पारा

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में इन दिनों शीत लहर का प्रकोप जारी है। राजधानी शिमला और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस में चल रहा है। इसी कड़ी में शिमला में बर्फ़बारी के बाद बर्फ़ भी जम गई है। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप इसी तरह जारी रहने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में है। आने वाले 30 और 31 जनवरी को भी मौसम विभाग ने प्रदेश में बर्फ़बारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।