Follow Us:

शिमला में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया स्थगित, जानें वजह

 

HP Police Constable Recruitment: हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने जिला शिमला में पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2025 की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों को अधिकृत पोर्टल और स्थानीय समाचारों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।