Follow Us:

शिमला: मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अंशदान

डेस्क |

1. हिमाचल प्रदेश बेरोजगार कला अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने 25 सितंबर 2023 को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक सौंपा।

2. अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री नागेश गुलेरिया ने 25 सितंबर 2023 को शिमला में सोसायटी फॉर इम्प्रूवमेंट ऑफ फॉरेस्ट इकोसिस्टम की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष-2023 के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।

3. पूर्व मंत्री श्री कुलदीप कुमार ने 25 सितंबर 2023 को शिमला में एमबीडी प्रिंटोग्राफ़िक्स प्राइवेट लिमिटेड, गगरेट, जिला ऊना की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए दो लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी बचत से इस कोष में 51000 रु. कार्यकारी निदेशक एमबीडी ग्रुप बलवंत शर्मा भी मौजूद रहे।