Follow Us:

बंदरों के हमले से शिमला की पार्षद घायल, आईजीएमसी भर्ती

पी. चंद |

राजधानी में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को शिमला जाखु की कांग्रेसी पार्षद अर्चना धवन को बंदरों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पार्षद को घायलावस्था में आईजीएमसी भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि पार्षद किसी काम से कहीं जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उन पर बंदरों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पार्षद खुद को नहीं बचा पाई। इस दौरान पार्षद रोती-चिल्लाती रही लेकिन बंदरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। पार्षद जमीन पर गिर गई, जिसके चलते उनके हाथ और टांगों में चोटें आई हैं।