Follow Us:

शिमला: धनतेरस पर बाजार में सुबह से खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

desk |

धनतेरस के दिन शुक्र वार सुबह से ही बाजारों में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शुक्रवार को राजधानी के लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में सुबह से ही लोग कांस्य के बर्तन सहित सोने और चांदी की खरीदारी दिखाई दिए। दीपावली से पहले इस धनतेरस पर्व के दिन मान्यता है इस दिन खरीदारी शुभ माना जाता है।

आपदा के बाद भी लोगों में खरीदारी के लिए उत्साह दिखा।धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं।धनतेरस में खरीदारी का शुभ मूहर्त शुक्रवार दोपहर 12:35 से 11 नवंबर सुबह तक है।

धनतेरस पर खरीदारी करने आई दीपिका ने कहा कि वह दिल्ली की रहने वाली है और उसे शिमला में धनतेरस मनाने का मौका मिला।उन्होंने कहा कि आज के दिन खरीदारी का विशेष महत्व है।जो पुरानी परंपराएं आज भी वह बनी हुई है और वह कांस्य के बर्तन खरीदने आई है।

वहीं कारोबारियों ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के बाद भी लोगों में त्योहारों के प्रति खासा उत्साह है।लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे है। इस दिन सोना चांदी के गहनों के साथ सिक्कों व कांस्य के बर्तनों की खरीदारी शुभ माना गया है।लोग खरीदारी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी पुरानी परंपराएं जिंदा है और लोग कांस्य का बर्तन अवश्य खरीद रहे है वहीं चांदी के सिक्कों की भी काफी डिमांड है।