Follow Us:

शिमला: हिमाचल प्रदेश सिलाई अध्यापिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश सिलाई अध्यापिका संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज ओक ओवर में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन जिला मंडी के महासचिव वीर सिंह भारद्वाज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।