Follow Us:

शिमला: हिमाचल में फ़िल्म सिटी नहीं बल्कि सरकार बनाए फ़िल्म पॉलिसी

पी. चंद, शिमला |

मनोरंजन के क्षेत्र में काम कर रहे फ़िल्म सिटी ने हिमाचल सरकार से फ़िल्म पॉलिसी बनाने की मांग उठाई है। हिमाचल में अपार प्राकृतिक संपदा है यदि फ़िल्म पॉलिसी बनती है तो हिमाचल को आर्थिक लाभ के साथ साथ रोज़गार भी बढ़ेगा। क्षेत्रीय संस्कृति औऱ पहाड़ी सभ्यता को भी इससे बढ़ावा मिलेगा।

फिल्म डायरेक्टर पदम् वर्मा ने कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिलकर मांग उठाई जाएगी। ताकि क्षेत्रीय सिनेमा को आगे बढ़ाया जाए। इसके अलावा 2019 में होने वाले मिसिस इंडिया कॉन्टेस्ट का बैनर भी लॉन्च करवाया जाएगा। फिल्म सिटी के बैनर तले मिसिस इंडिया 2019 का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके ऑडिशन जनवरी माह से शुरू होंगे। इसमें दो वर्ग रखे गए हैं एक 21 से 40 औऱ दुसरे में 41 से 60 वर्ग की महिलाएं रखी जाएंगी।