Categories: हिमाचल

शिमला: सरकारी ज़मीन पर कब्जा करने को लेकर मनोनीत पार्षद संजीव सूद के खिलाफ हुई FIR सुर्खियों में

<p>नगर निगम शिमला के मनोनीत भाजपा पार्षद पर सरकारी जमीन कब्जा करने पर एफआईआर दर्ज हुई है। संजीव सूद को प्रदेश सरकार ने 2020 में भराड़ी क्षेत्र से पार्षद मनोनीत किया था। मनोनयन से पहले शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने 26-5-2020 को इसकी सूचना निदेशक शहरी विकास को भी दे दी और आरोप लगाया कि संजीव सूद ने जो शपथ पत्र उनके पास दायर कर रखा है वह गलत है।</p>

<p>बाबजूद इसके इन शिकायतों पर गौर न करते हुए निदेशक शहरी विकास विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं&nbsp;की। अन्ततः राकेश कुमार को सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत अदालत का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा। अदालत ने इसकी प्रारम्भिक जांच किये जाने के निर्देश दिए। रिपोर्ट मिलने के &nbsp;बाद कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये और अब पुलिस चौकी लक्कड़ बाज़ार शिमला में आपराधिक मामला दर्ज हो गया है। इस मामले के बाद पार्षद से लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

6 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

8 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

9 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

9 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

10 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

10 hours ago