Categories: हिमाचल

शिमला: राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा संसद की प्रतिभागी ऐश्वर्या को किया सम्मानित

<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान, शिमला की छात्रा एवं एनएसएस स्वयंसेवी ऐश्वर्या कश्यप को सम्मानित किया। ऐश्वर्या कश्यप ने 12 जनवरी, 2021 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद-2021 में भाग लिया था। राज्यपाल ने राजकीय महाविद्यालय संजौली, शिमला की छात्रा मृनाल जोशी को भी प्रशंसा पत्र भेंट किया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी सीमा कश्यप ने मृणाल जोशी की ओर से प्रशंसा पत्र प्राप्त किया।</p>

<p>राज्यपाल ने ऐश्वर्या को बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश की छात्रा ने अपनी असाधारण प्रतिभा के बल पर इस स्तर की उपलब्धि प्राप्त की है जो अन्यों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और उन्हें खुद को साबित करने के लिए उचित अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि हिमाचल प्रदेश के एनएसएस स्वयंसेवी निःस्वार्थ सामुदायिक सेवाएं देने के अतिरिक्त विभिन्न सेवाओं में भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने एनएसएस अधिकारियों को सेवाओं को बढ़ावा देने का सुझाव दिया ताकि और अधिक विद्यार्थी एनएसएस गतिविधियों में भाग ले सकें। &nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

20 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

51 mins ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

1 hour ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

2 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago