Categories: हिमाचल

शिमला: स्वास्थ्य मंत्री ने किया IGMC के कोविड-19 वार्ड का औचक निरीक्षण, लिया प्रबंधों का जायजा

<p>स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिमला के ई-ब्लॉक में स्थापित कोविड-19 वार्ड का औचक निरीक्षण कर संक्रमित मरीजों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सकों से बातचीत कर कोविड-19 वार्ड में मरीजों की देखभाल, भोजन तथा स्वच्छता व्यवस्था की भी जानकारी ली। आईजीएमसी के प्रधानाचार्य डा. रजनीश पठानिया और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ब्लॉक की हर मंजिल में कोरोना मरीजों के लिए वीडियो कॉलिंग की व्यवस्था की गई है ताकि वे अपने परिजनों से बातचीत कर सकें।</p>

<p>डॉ. सैजल ने आईजीएमसी के स्टाफ से बातचीत के दौरान कहा कि अस्पताल में आ रही किसी भी समस्या का तुरन्त प्रभाव से निवारण किया जाएगा। उन्होंने यहां निर्मित होने वाले 40 व 17 बिस्तरों वाले मैक शिफ्ट अस्पताल के स्थल का भी निरीक्षण किया तथा कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने बाद में अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें अस्पताल की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर निवारण पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आ रही किसी भी समस्या के बारे में जल्द से जल्द उन्हें अवगत करवाएं ताकि तुरन्त प्रभाव से उसका समाधान किया जा सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

3 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

3 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

3 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

6 hours ago