Categories: हिमाचल

शिमला: प्रदेश में हो रही पहाड़ी कलाकारों की अनदेखी, कलाकार सरकार विरोधी गाने गाकर जताएंगे रोष

हिमाचल की नाटी और संगीत संस्कृति ख़तरे में है। क्योंकि प्रदेश सरकार मेलों और समारोहों में हिमाचली कलाकारों की अनदेखी कर रही है। जबकि बाहरी राज्यों के कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे हिमाचली कलाकारों का मनोबल गिर रहा है। हिमाचल प्रदेश में साल भर में कई मेले आयोजित किए जाते हैं। मंडी का शिवरात्रि, सुजानपुर में होली, रामपुर में लवी मेला, चंबा में मिंजर मेला, कुल्लू में दशहरा, शिमला में समर फेस्टिवल, सोलन में शूलिनी मेला, सिरमौर में रेणुका मेला, हमीर उत्सव, सोमभद्रा महोत्सव आदि मनाए जाते है। इन मेलों में हिमाचल के कलाकारों की अनदेखी करके बाहर के कलाकारों को आमंत्रित कर उन पर पैसे लुटाए जाते हैं।

हिमाचली कलाकारों का आरोप है कि मेलों में न तो हिमाचली कलाकरों को उचित मेहनताना दिया जा रहा है और न ही स्टेज पर 2 मिनट से ज़्यादा का समय दिया जाता है। हिमाचली कलाकारों के साथ अन्याय हो रहा है। बाहरी कलाकारों को लाखों दिए जा रहे हैं जबकि हिमाचल के 100 कलाकारों पर नाममात्र राशि खर्च की जा रही है। जब अधिकारियों से बात की जाती है तो जबाब मिलता है कि नेताओं की सिफ़ारिश पर कलाकारों का चयन किया जाता है।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्राॅल करें)

कलकारों ने सरकार से मांग की है कि सरकार हिमाचली कलाकारों के लिए अलग से नीति बनाए और कुल बजट का 50 फीसदी पहाड़ी कलाकारों पर खर्च किया जाए। कलाकारों न कहा कि यदि प्रशासन का रवैया इसी तरह से बना रहता है तो आने वाले समय में हिमाचली कलाकार इसके खिलाफ आन्दोल छेड़ेंगे। साथ ही ऐसे गाने बनाएंगे जिनमें सरकार का विरोध होगा।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

13 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

13 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

14 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

15 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

15 hours ago