Follow Us:

शिमला: प्रदेश सरकार ने बंडारू दत्तात्रेय को दी भावनात्म विदाई, राजेंद्र आर्लेकर होंगे नए राज्यपाल

|

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर राजभवन में राज्यपाल को भावनात्म विदाई दी। इससे पूर्व, राजभवन के कर्मचारियों ने आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के लिए राज भवन में विदाई समारोह आयोजित किया। 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विश्वनाथ आर्लेकर इससे पहले गोवा में स्पीकर के पद पर तैनात थे। 

विदाई समारोह के अवसर पर राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि उन्होंने पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश के लोगों से बहुत स्नेह, आदर एवं सम्मान प्राप्त किया है, जो उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने लगभग दो वर्ष के इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजभवन की गरिमा को बनाए रखने तथा प्रदेश की उन्नति और विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों में भाग लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल के पूर्व सचिव राकेश कंवर ने विभिन्न क्षेत्रों में राज्यपाल द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते करवाते हुए कहा कि उनके कार्यों ने हिमाचल प्रदेश को एक नई दिशा प्रदान की और इन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। राज्यपाल द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों को सभी स्तर पर सहयोग और प्रशंसा मिली।