Follow Us:

शिमला: अब CM आवास के पास दिखा तेंदुआ, बाल-बाल बची महिला की जान

पी.चंद |

राजधानी शिमला में तेंदुए का ख़ौफ़ कम नहीं हो रहा है। आए दिन शहर के अलग अलग हिस्सों में तेंदुआ नजर आ रहा है। वहीं, अब मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर के पास तेंदुआ नजर आया है। शुक्रवार को सुबह ही एक महिला ने तेंदुआ देखा। महिला सुबह ही जैसे बाहर निकली तो साथ ही झाड़ियों में तेंदुआ देख कर महिला वापस घर के अंदर भागी इसके अलावा अन्य लोगों ने भी रात को घरो के बाहर तेंदुआ देखा गया है। तेंदुआ नजर आने के बाद आसपास के लोगों में ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है और प्रशासन से तेंदुआ पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग को इसकी शिकायत भी की है ।

स्थानीय महिलाओं नीमा ठाकुर और अनिता का कहना है कि देर रात घरों के बाहर तेंदुए की आवाज आ रही थी। अनिता ने कहा कि सुबह साढ़े छह बजे घर से बाहर निकले तो घर के साथ ही झाड़ियों में तेंदुआ नजर आया और भागकर वापस घर के अंदर चले गए। उन्होंने कहा कि तेंदुआ नजर आने से अब घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। बच्चे भी बाहर नहीं खेल सकते हैं। इसको लेकर वन विभाग को शिकायत दी है और तेंदुए को पडकने की मांग की गई है ।

बता दें शहर के डाउन डेल ओर कनलोग में तेंदुए बच्चे को अपना शिकार बना चुके हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पड़कने के लिए पिंजरे लगाए हैं लेकिन अभी तक एक ही तेंदुआ पडक में आया है जबकि शहर के अलग अलग हिस्सों में तेंदुएं देखे जा रहे हैं। जोकि वन विभाग की पकड़ में नहीं आ रहे है।