Follow Us:

शिमला: स्क्रब टायफस से अब तक 7 लोगों की मौत, 154 मामले पॉजिटिव

पी. चंद. शिमला |

हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस से मरने वालों की संख्या सात पहुंच चुकि है। यह सभी मौते आईजीएमसी शिमला में हुई हैं। आईजीएमसी शिमला में अब तक कुल 1690 लोगों के सैंपल चेक किये गए हैं जिनमें से 154 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से पीड़ित 20 लोगों भर्ती हैं जिनमें से 8 पुरूष, 8 महिलाएं, 2 MCH और 2 FCH शामिल हैं।

मंगलवार को एक और मरीज ने स्क्रब टायफस से दम तोड़ दिया। मरीज को 9 सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था और 17 सितंबर को मरीज की दोपहर बाद मौत हो गई। इससे पहले, शिमला जिला के 3, मंडी के 2 और बिलासपुर से 1 मरीज स्क्रब टायफस के चलते जान गंवा चुके हैं।