Follow Us:

शिमला: बच्चों सहित अपने घर छराबड़ा पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

|

कांग्रेस महासचिव एक बार फ़िर शिमला स्थित अपने घर छराबड़ा पहुंची है। प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार दोपहर 1:22 बजे अपने मकान छराबड़ा में पहुंची है। प्रियंका वाड्रा अपने बेटे और बेटी के साथ शिमला स्थित छराबड़ा अपने घर पहुंची हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए अपने घर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि वे करीब 5-6 दिन तक यहां रुकेंगी। बता दें कि इससे पहले सोनिया और राहुल गांधी समेत पूरा गांधी परिवार छराबड़ा पहुंचा था।