हिमाचल

शिमला: रिज मैदान पर सरस मेले का आगाज़, स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा मंच

पी.चंद, शिमला।

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर दस दिवसीय सरस मेले का आगाज हो गया है। मेले में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। मेले का शुभारंभ आज शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया। सरस मेले में मुख्य तौर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार चितकारी सूट, पेंटिंग, अचार, चटनी, आयुर्वेदिक वस्तुएं, हिमाचली शहद, चम्बा के आचार, वस्त्र, मसाले, तेल, और विभिन्न प्रदेशों के उत्कृष्ट हैंडीक्राफ्ट को बिक्री के लिए रख गए हैं।

सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मेले में तेरह प्रदेशों सहित हिमाचल के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूह इस मेले में आये हुए हैं। हिमाचल की महिलाओं द्वारा जो उत्पादक बनाए जाते थे, उन्हें मार्केट नहीं मिलती थी। अब इस मेले के माध्यम से उन्हें अपनी वस्तु को बेचने के लिए एक बाजार उपलब्ध हुआ है। साथ में उनके द्वारा तैयार किए उत्पादकों के बारे में जनता को भी पता चल सकेगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इन महिलाओं की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर काम करने वाले उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को उचित मंच प्रदान करने के लिए इस प्रकार के मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

8 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

8 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

9 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

9 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

12 hours ago