Categories: हिमाचल

मांगे न मानने पर मार्च 2019 के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी

प्रदेश भर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हड़ताल के चलते आर्थिक गतिविधियां थमी रहीं। राजधानी में लोग बुधवार सुबह अपना काम करवाने बैंक पहुंचे लेकिन बैंक स्ट्राइक की वजह से ग्राहकों को वापिस लौटना पड़ा। देश के लगभग 10 लाख बैंक कर्मचारी आज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 1 दिन की हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शिमला में भी बैंक कर्मचारियों ने 1 दिन की हड़ताल की और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन हिमाचल इकाई के संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार लगातार बैंक कर्मचारियों का शोषण कर रही है। भारतीय बैंक संघ ने बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की वेतन में बढ़ोतरी करने से साफ इंकार कर दिया है। जिसके चलते यूनियन में देशव्यापी हड़ताल की आज कॉल दी थी। केंद्र सरकार ने अगर बैंक कर्मचारियों की मांगों पर मार्च 2019 तक गौर नहीं किया तो पूरे देश के बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से भी गुरेज नहीं करेंगे। बैंक बंद होने से देश को जो आर्थिक नुकसान होगा उसके लिए केंद्र सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।

गोपाल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार बैंकों को मर्ज कर रही है जिसको देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार जानबूझकर बैंकों का निजीकरण कर रही है। ताकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा दिया जा सके। बैंकों के जो आज हालात है उसका समाधान बैंकों को मर्ज करना नहीं है। केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के चलते आज बैंक घाटे में है।

इसके अलावा बैंक यूनियनों की मांग है कि बैंकों का कार्यदिवस 6 दिन की जगह 5 दिन किया जाए। नई पेंशन नीति को बदलकर पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाए। बैंक को थर्ड पार्टी के कामों से मुक्त किया जाए और उसे सिर्फ कोर बैंकिंग करने दिया जाए। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारियों को राष्ट्रीयकृत बैंकों की तर्ज पर पेंशन और अन्य लाभ दिया जाए।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकों में पिछले हफ़्ते हड़ताल के बाद आज एक दिन की हड़ताल रखी गई। बैंक यूनियन ने प्रस्तावित विलय और वेतन संशोधन पर बातचीत को जल्दी निष्कर्ष पर पहुंचाने को लेकर पिछले 21 दिसंबर को भी हड़ताल की थी। किसी भी शाखा में कोई भी कार्य नहीं हुआ।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

11 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago