हिमाचल

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने सीटू के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और कहा कि नगर निगम प्रशासन उनके खिलाफ तानाशाही तरीके से कार्यवाही कर रहा है। यूनियन ने नगर निगम आयुक्त पर उनकी मांगों को अनसुना करने के आरोप जड़े है।

तहबजारी यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम प्रशासन उनका सामान जब्त कर रहा है। जब वह नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे तो उनकी बात सुनी नहीं गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम तह बाजारियों को उजाड़ने का काम कर रहा है कई वर्षों से पेट पालने के लिए सड़क किनारे बैठ रहे लोगों को उठाया जा रहा है।

उनके पास परिवार के पालन पोषण के लिए कोई दूसरा साधन नही है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद इस तरह की कार्यवाही वाजिब नहीं हैं। अगर नगर निगम का रवैया ऐसा ही रहा तो वे परिवार के साथ सड़को पर उतरकर विरोध करेंगे।

Kritika

Recent Posts

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने भरा नाम

धर्मशाला, 14 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के…

12 hours ago

आंनद शर्मा एक दमदार नेता: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के दाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद…

12 hours ago

वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री

बड़सर (हमीरपुर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं वीरभूमि हमीरपुर से हूं,…

12 hours ago

मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे

धर्मशाला, 14 मई: लोकसभा निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव के 1 जून को मतदान के चलते…

13 hours ago

जिस्पा में 32 प्रशिक्षुओं को 26 दिवसीय पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स प्रदान किया गया

केलांग 14 मई: जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के…

13 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में गले के कैंसर की सफल सर्जरी

फोर्टिस कांगड़ा ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं में क्वालिटी मूल्य स्थापित करते हुए अस्पताल के ईएनटी…

13 hours ago