Follow Us:

इंदिरा गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर CM जयराम और वीरभद्र सिंह ने दी श्रद्धाजंलि

पी. चंद, शिमला |

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर देश ने उनको याद किया। शिमला में भी उनके व्यक्तित्व को याद कर उनका अनुसरण करने की शपथ ली। शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित कई नेताओं ने उनकी प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प भेंट किए।

पुण्यतिथि के इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास में प्रधानमंत्री के रूप में अहम भूमिका अदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी एक निर्भीक शख्सियत थी और देश आगे बढ़ाने के लिए उनके योगदान को भुला नहीं जा सकता।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश की एकता के लिए इंदिरा जी ने जो किया वह किसी ने नहीं किया। इंदिरा गांधी को देश कभी भूल नहीं पायेगा। उनके प्रधानमंत्री काल में कभी पाकिस्तान या किसी दूसरी शक्तियों ने आंख उठाकर भारत की ओर देखने की हिम्मत नहीं की। उनके काल में देश तरक्की की राह पर काफी आगे निकला था। आज देश विकास कर रहा यह उनकी ही देन है।