हिमाचल

शिमला: धामी में इस बार भी नहीं होगा एक दूसरे पर पत्थर बरसाने वाला मेला

कोरोना के चलते इस मर्तबा भी धामी के हलोग में होने वाला पत्थरों का मेला आयोजित नहीं किया जाएगा। 120 साल में दूसरा मौका है जब पत्थरों का ये मेला नहीं होगा। राजधानी शिमला शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर धामी के हलोग में हर वर्ष दो पक्षों के लोग एक दूसरे के ऊपर पत्थर बरसाते थे। एक दूसरे के ऊपर पत्थर मारने की ये परंपरा दीवाली के दूसरे दिन होती रही है। कोरोना संक्रमण के चलते आयोजक कमेटी ने निर्णय लिया है। सिर्फ़ रस्म अदायगी निभा कर मेले की इतिश्री की जाएगी। चौहान वंशज भद्रकाली मां को अपना रक्त चढ़ाएंगे। हालांकि, पूजा पाठ पहले की तरह ही होगा।

धामी रियासत के जगदीप सिंह का कहना है कि लगभग 120 साल में ये दूसरी बार हुआ जब पत्थरों का मेला नहीं हो रहा है। पिछले साल भी कोरोना के चलते मेला नहीं हो पाया था। मेले की रस्म अदायगी में सिर्फ राजघराने के लोग ही शामिल हो पाएंगे। कहा जाता है कि धामी के इस मेले में पहले नर बलि की प्रथा थी। धामी की रानी पति की मृत्यु पर यहां सती हो गई थी। सती होते वक़्त रानी ने कहा था कि नरबलि बंद होनी चाहिए। इसके बाद से नरबलि को बंद कर दिया। फिर यहां पर पशु बलि शुरू की गई। लेकिन उसके बाद पशु बलि भी खत्म हो गई।

कई दशक पहले इस मेले को भी बंद कर दिया। लेकिन बाद में पत्थर का मेला शुरू किया गया। मेले में दो गुट आर पार से पत्थर बरसाते हैं। जिस गुट के व्यक्ति को चोट लगने से खून निकल जाता है। उस व्यक्ति के खून से मां को तिलक किया जाता है। माना जाता है कि माता भद्रकाली वर्ष भर जहां लोगों को अच्छा स्वास्थ्य का वरदान देती है, वहीं सुख समृद्धि भी लाती हैं। इसलिए इस मेले को शुरू किया गया था। खास बात ये है कि आज के दौर में भी युवा इस रीति-रिवाज में बढ़ चढ़कर भाग ले लेते हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago