Categories: हिमाचल

शिमला: प्रदेश में बर्फबारी से यातायात बुरी तरह प्रभावित, 879 सड़कें बंद

<p>हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण यातायात बूरी तरह से बाधित हो गया है। शिमला सहित बर्फबारी वाले क्षेत्रों की 879 सड़कें बंद पड़ी है। शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली और डलहौजी में हज़ारों सैलानी फंस गए हैं। सैंकड़ों वाहन बर्फ में दबे हैं। राज्य पथ परिवहन निगम के शिमला डिवीजन में 675 बस रूट बर्फ़बारी से बाधित हुए हैं।</p>

<p>राज्य के कई इलाकों का मुख्यालयों से सम्पर्क कटा हुआ है। अप्पर शिमला पिछले चार दिनों से राज्य मुख्यालय से कटा हुआ है और वहां जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। शिमला के ऊपरी इलाकों में हालात सामान्य होने में कई दिन लग सकते हैं।</p>

<p>लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में हिमपात से 879 सड़कें बंद हैं। इसमें सबसे अधिक शिमला जोन में सड़के बंद हैं। अकेले शिमला जोन में 568 सड़कें हिमपात के कारण अवरूद्ध हैं। इसी तरह मण्डी जोन में 174, कांगड़ा जोन में 137 तथा पांच एन एच बंद पड़े हैं। एनएच में एसई एनएच शिमला के अधीन चार तथा एसई एनएच शाहपुर के अधीन एक एनएच बंद हैं।</p>

<p>उधर विभाग ने प्रदेश में बर्फ को सड़कों से हटाने के लिए 425 मशीने लगाई हुई हैं। इसमें 331 जेसीबी, डोजर 17, टिपर 77 शामिल हैं। बर्फबारी के कारण विभाग ने कुल 8371.84 लाख रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। इसके तहत शिमला जोन में 851.07 लाख रूपए, मण्डी जोन में 962.05 लाख रूपए, कांगड़ा जोन में 6206.47 लाख रूपए तथा एनएच मेें 352.25 लाख रूपए का नुकसान शामिल है।</p>

Samachar First

Recent Posts

कुल्लू, मण्डी, शिमला व किन्नौर जिला के 7 मतदान केन्द्रों को स्थानांतरित करने की अनुमति

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत चुनाव आयोग ने कुल्लू, मण्डी, शिमला…

1 hour ago

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: CM

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: मुख्यमंत्री -भाजपा सांसद…

2 hours ago

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है: जयराम ठाकुर

बद्दी में वसूला जा रहा है गुण्डा टैक्स, पलायन कर रहे उद्योग, चरम पर भ्रष्टाचार…

2 hours ago

धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं बनते जयरामः कांग्रेस

एक्सीडेंट्ल चीफ़ मिनिस्टर थे जयराम ठाकुरः कांग्रेस  धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं…

2 hours ago

“ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित किया”

ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम मैंने…

2 hours ago

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

20 hours ago