हिमाचल

शिमला: बागवानों की समस्याओं को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे जिला परिषद सदस्य

सेब का सीजन शुरू होते ही बागवानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। शिमला सेब बहुल जिला परिषद सदस्यों ने बागवानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्टन और खाद के बढ़े हुए दाम और कीटनाशक पर सब्सिडी बंद होने से बागवान खासे परेशान हैं।

शिमला जिला परिषद सदस्य कौशल मुगटा ने कहा कि आज केवल जिला परिषद के सदस्यों ने सरकार को नींद से जगाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया, लेकीन अगर सरकार बागवानों की समस्या की तरफ़ ध्यान नहीं देती है तो बागवानी मंत्री का सचिवालय से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।

भाजपा सरकार के शासन में 2020 से फफुंदीनाशक में सब्सिडी बंद की गई है। सेब पैकिंग सामग्री में GST लगाया गया जिसका बागवान विरोध कर रहे हैं। सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की बागवान मांग कर रहे हैं। जिला परिषद सदस्यों ने साफ तौर पर सरकार को चेतावानी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने समय पर सेब बागवानों की समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन उग्र होगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

8 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

8 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

9 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

9 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

11 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

12 hours ago