Follow Us:

कांगड़ा के सिंगर सतनाम पठानिया का गाना ‘सुन साइयां’ हुआ रिलीज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रहने वाले सूफी सिंगर सतनाम का पंजाबी गाना 'सुन साइयां' रिलीज हो  चुका है। इस गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।  इस गाने को महज पांच घंटों में 1 हजार 527 व्यूज मिल चुके हैं।

दिल में काम करने की इच्छा और सपनों को कामयाब करने की लालसा हो तो कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है। ऐसा ही कर दिखाया है जिला कांगड़ा के सोहलदा, कोटला के रहने वाले सतनाम पठानिया ने जिन्हें 7 पठानिया के मान से भी जाना जाता है। उन्हें पहले गाने का शोक था, लेकिन बाद में उन्हें सूफी सॉन्ग गाने के क्रेज चढ़ा और देखते ही देखते उन्होंने अपने गाने भी रिलीज़ कर दिए हैं।  इससे पहले भी सतनाम कई और गाने गाए हैं।