Follow Us:

सिरमौर: 26 जनवरी को WiFi की सुविधा से जुड़ेगा नाहन, DC ऑफिस और चौगान क्षेत्र में मिलेगी सुविधा

मनोज धीमान |

जिला प्रशाशन ने बीएसएनएल  के साथ एक मेमोरेंडम किया है जिसके तहत अब नाहन को वाई फाई सुविधा से जोड़ा जायेगा। इस कार्य का शुभारम्भ 26 जनवरी को नाहन चौगान से किया जायेगा। नाहन को वाई फाई करने के लिए शिमला से सांसद सुरेश कश्यप के दिशा निर्देशों के अनुसार यह किया जा रहा है। इसके बाद शहर के अन्य चयनित इलाकों को भी इस सुविधा से जोड़ा जायेगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी  ने बताया कि इस करार को होने से नाहन में कई क्षेत्रों के लोगों को निशुल्क सुविधा मिलने जा रही है। जल्द ही अन्य क्षेत्र भी इससे जोड़े जाने हैं।