Follow Us:

‘हिमाचल में क्रिप्टोकरेंसी जालसाजी मामलों की जांच के लिए बनेगी एसआईटी’

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई। प्रश्नकाल में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसी जालसाजी के मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा।

उन्होंने यह बात विधायक होशियार सिंह की ओर से पूछे गए प्रश्न के जवाब में कही। मुकेश ने कहा कि प्रदेश में अब तक  पुलिस के पास 56 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से छह मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अनुपस्थिति में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन के नेता की भूमिका निभाई। उन्होंने सदन में कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्तरी क्षेत्र परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए अमृतसर गए हैं।