Categories: हिमाचल

कोरोना को लेकर कांगड़ा में स्थिति बेहतर, प्रशासन सोमवार से फिर चलाएगा जगरूकता अभियान: DC

<p>कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को जकड़ा हुआ है हिमाचल प्रदेश में भी इसके मामले आ रहे हैं। वहीं, जिला कांगड़ा की बात की जाए तो जिला कांगड़ा में अब हालात बेहतर हैं लेकिन हालात बेहतर होने के साथ-साथ जिला की जनता कहीं न कहीं सावधानी को उतना नहीं अपना पा रही जितनी अपनानी चाहिए। इसको देखते हुए जिला प्रसाशन सोमवार से जिला में एक बार फिर जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है ताकि जिलावासी सोशल डिस्टनसिंग, मास्क, हाथ धोने जैसे कार्यों को करते रहें।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिले में संक्रमित मामले कम आ रहे हैं जिस वजह से लोग थोड़े ढीले पड़ते जा रहे हैं ओर लोगों में सतर्कता कम नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि लोग मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टनसिंग का पालन करे हाथ धोएं इसके लिए एक विशेष अभियान सोमवार से शुरू किया जाएगा। यदि लोग जागरूक ओर सचेत रहंगे तो हमारी जो स्थिति है वैसी बनी रहैगी। इस वक्त जिला कांगड़ा के हालात बेहतर हैं। इससे खराब स्थिति न हो इसके लिए जरूरी है कि जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि कोरोना का दौर लंबा चलना है इसके लिए सावधानी बरतें सुरक्षित रहें ताकि इस वायरस से बचा जा सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

17 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

17 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

17 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

17 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

17 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

17 hours ago