Follow Us:

वर्ल्ड हिप हॉप डांस प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी मचा रही धूम

समाचार डेस्क |

जिला सोलन की सिया सिंह ने हिप हॉप डांस में अपना हुनर आजमाते हुए आज प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब 14 वर्षीय सिया सिंह अमेरिका में हो रही वर्ल्ड हिप हॉप प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं और बाकी डांसर्ज़ को प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर दे रही हैं। सिया आई क्रू टीम में शामिल है जो कि देश के 30 चुनिंदा हिप हॉप डांसर में आती हैं।

वर्ल्ड प्रतियोगिता के चयन के लिए नेशनल हिप हॉप प्रतियोगिता में सिया ने हिमाचल की मिकर क्रू टीम को सिल्वर मेडल दिलवाया था। जिसके बाद टीम में सिया का चयन वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ। अब वह फीनिक्स एरिजोना में हो रही प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

3 वर्ष की आयु से ही नृत्य कर रही सिया

सिया ने 3 वर्ष की आयु से ही नृत्य करना शुरू कर दिया था। अपनी सफलता का श्रेय वह अपनी मां, नाना-नानी, अपने टीचर उमाकांत, मीनाकेतन साहू और ललित दुल्टा को देती हैं। सिया का सपना था कि उसे विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिले। इसके लिए सिया ने मुंबई में 3 माह का कठिन परिश्रम किया है। इसके अलावा सिया ने कई रियेल्टी शोस़ में भाग लिया था।