Follow Us:

बिलासपुर में सबसे कम उम्र में जिला परिषद अध्यक्ष बनी मुस्कान, प्रेम सिंह बने उपाध्यक्ष

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला बिलासपुर के वार्ड नंबर 10 से मुस्कान ने जिला परिषद सदस्य के पद पर जीत हासिल थी। अब सबसे छोटी उम्र की जिला परिषद अध्यक्ष बनकर मुस्कान ने एक नया इतिहास रचा है। वहीं, प्रेम सिंह उपाध्यक्ष बने हैं। नतीजे आने के बाद मुस्कान काफी सुर्खियों में रहीं क्योंकि इतनी कम उम्र की वो पहली जिला परिषद सदस्य थीं। अब मुस्कान बिलासपुर जिला परिषद अध्यक्ष बनी हैं।

मुस्कान ने महज 21 साल की उम्र में ये मुकाम हासिल किया है। मुस्कान लॉ की पढ़ाई कर रही है। मुस्कान के पिता अमरजीत एक समाजसेवी हैं। मुस्कान को अध्यक्ष पद के लिए मुस्कान को 9 वोट मिले जबकि कांग्रेस की प्रोमिला को 5 मत मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह को 8 वोट पड़े। जबकि विरोधी ईश्वर दास को सिर्फ 6 वोट मिले।