Follow Us:

किन्नौर के आसमान में छाए बादल, बर्फ़बारी का अलर्ट जारी

पी. चंद, शिमला |

किन्नौर में मौसम का मिज़ाज बदलने से शीतलहर का प्रकोप जारी है। कंपकंपाती ठंड ने लोंगो को घरों के अंदर दुबके रहने को मज़बूर कर दिया है। रिकोंगपीओ के बाज़ार मे मजदूर कंपकपाती ठंड मे आग सेंककर अपने दिन व्यतीत कर रहे हैं। किन्नौर मे पानी की पाइपें जाम हो गई हैं। किन्नौर में आसमान पर बादल छाए हुए हैं।  छितकुल, रक्चम ,सांगला ,कल्पा मुरंग, लिस्पा नासंग में बादल बरसने को तैयार हैं।

कल्पा मौसम विभाग के प्रभारी आईडी शर्मा के मुताबिक़ किन्नौर में 30 दिसम्बर को अधिकतम तापमान 7.2 और न्यूनतम तापमान 1.6 दर्ज किया गया। कल्पा मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी की माध्यम रात्री से बर्फ़ पड़ने का अंदेशा है जबकि 2 जनवरी को सारा दिन हिमपात हो सकता है।

जिलाधीश किन्नौर गोपाल चंद ने पहले ही अडवाइजरी जारी कर लोक निर्माण विभाग व खाद्य आपूर्ति विभाग को मिट्टी का तेल समय रहते किन्नौर पहुंचाने के आदेश जारी किए हैं।

पथ परिवहन निगम किन्नौर के अड्डा इंचार्ज गोपाल नेगी का कहना है कि किन्नौर में हंगों ,आसरंग, रोगी कुनोचरण ,लम्बर और ताबो में बस सेवा नहीं चल रही है। ताबो में पथ परिवहन की दो बसें बर्फ में फंसी हुई हैं।