हिमाचल

हिमाचल में बर्फबारी के बाद हिम्सखलन का खतरा, लाहौल में हिमखंड गिरने से हड़कंप

जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में मौसम खुलते ही हिमखंड गिरने लगे हैं। राशेल-लिंगर गांव के बीच सोमवार को वामतट की पहाड़ी से लगभग एक किलोमीटर के दायरे में विशालकाय हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन से बवंडर लगभग 10 मिनट तक हवा में उठता रहा, जिसे आसपास बसे गांव के लोगों ने कैमरे में भी कैद किया। इस क्षेत्र में पहाड़ी वीरान होने के चलते किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

जिला प्रशासन ने घाटी के लोगों से आग्रह किया है कि बर्फबारी के तुरंत बाद मौसम खुलते ही फिलहाल दूरदराज के क्षेत्रों की ओर रुख न करें। ताजा बर्फबारी से हिमस्खलन के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। लाहौल घाटी में सोमवार को मौसम खुल गया है, लेकिन लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। ताजा बर्फबारी के बाद मौसम खुलने से हिमस्खलन होना शुरू हो गया है।

हालांकि, आपदा प्रबंधन ने पहले ही लाहौल में हिमस्खलन के खतरों से लोगों को सचेत किया है। इसी के मद्देनजर सीमा सड़क संगठन ने भी सड़क बहाली का कार्य सोमवार को रोके रखा। राशेल गांव के इंद्रजीत भानू ने कहा कि राशेल-लिंगर गांव के बीच सोमवार को करीब 12:30 बजे हिमखंड गिरा, जिससे बवंडर लगभग 10 मिनट तक मंडराता रहा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने घाटी के लोगों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक आवाजाही न करें।

Samachar First

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

6 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

6 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

6 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

6 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

6 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

6 hours ago