हिमाचल

प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी, पर्यटकों के चहरे खिले

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले मैदानी भागों में बारिश का दौर बीते कल से जारी है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा और शिमला जिलों में जमकर बर्फबारी हो रही है। शिमला शहर में सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। शिमला में शनिवार दोपहर के समय से शुरू हुई बर्फबारी रात भर जारी रही। जिससे राजधानी में सड़क यातायात पूरी तरह से बाधित हो चुका है। ऊपरी शिमला भी कट चुका है। हिमाचल के ज्यादातर क्षेत्रों का राजधानी से संपर्क कट गया है। 

  बर्फबारी  के इस दौर से पर्यटकों केे चहरे खिल गए हैं। वीकएंड पर शिमला पहुंचे सैलानी यहां के ऐतिहासिक रिज मैदान और माल रोड पर बर्फ की फुहार देखकर गदगद हो गए। बीते आठ जनवरी को शिमला में पहला और 10 जनवरी को दूसरा हिमपात हुआ था। शिमला से सटे पर्यटन स्थलों कुफरी, मशोबरा और नारकंडा में भी बर्फबारी हो रही है।  

जिले के सेब बाहुल्य इलाकों जुब्बल और खड़ापत्थर में भी हिमपात हुआ हो रहा है। ताजा हिमपात से शिमला में पर्यटकों की आमद और बढ़ने के आसार हैं। बारिश-बर्फबारी की वजह से समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। खासकर जनजातीय जिलों में तापमान में भारी गिरावट आने से लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में फिलहाल बर्फबारी से राहत मिलने वाली नहीं है।  

 मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टों के दौरान राज्य के मैदानी हिस्सों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट और पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के मध्य पर्वतीय इलाकों में 23, 24 और 25 जनवरी तक अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।  

ताजा बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। अधिकांश इलाकों में यातायात और बिजली सप्लाई ठप हो गई है। हिमाचल के मनाली, रोहतांग, चम्बा भरमौर, किन्नौर, कुफरी, नारकण्डा खड़ापत्थर में भारी बर्फबारी हो रही है। 

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago