हिमाचल

सोलन: परवाणू में कंपनी ने 80 कर्मचारियों को दाढ़ी-मूंछ रखने पर निकाला

हिमाचल में एक हैरततंगेज मामला सामने आ रहा है। सोलन जिले के परवाणू में एक कंपनी ने 80 कर्मचारियों को दाढ़ी-मूंछ रखने पर निकाल दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने दाढ़ी-मूंछ कटवा ली उसके बाद भी उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है।

कंपनी मैनेजमेंट के इस फैसले से मंगलवार को कर्मियों ने कंपनी के बाहर धरना दे दिया और इसकी रिटन कंपलेट श्रम आयुक्त, डीसी सोलन और मुख्यमंत्री को भेजी।

इसके बाद परवाणू लेबर इंस्पेक्टर ललित ठाकुर ने कंपनी का दौरा किया और दोनों पक्षों को सुना।
ललित ठाकुर ने बताया कि कामगारों ने शिकायत दी थी कि उन्हें बिना नोटिस के निकाला जा रहा है।
दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने कहा कि उनके पास किसी भी तरह का फैसला लेने की अनुमति नहीं है। जो भी निर्णय लिया जाएगा वह कंपनी के मालिक की मौजूदगी में लिया जाएगा। तीन मई दोपहर दो बजे का समय तय किया गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Kritika

Recent Posts

24 मई तक हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट, बरतें सावधानियां                

धर्मशाला: मौसम विज्ञान केन्द्र, शिमला और राज्य आपदा  प्रबंधन शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के…

51 seconds ago

शिमला: पूर्व PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने दी…

23 mins ago

राज्यपाल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में डॉ. भरत बरोवालिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘बैलेंसिंग…

28 mins ago

आपका मत बनेगा मेरा आर्शीवाद, दो दोस्तों ने मतदाताओं को दिया संदेश

1 जून को आप अपना मत डाल कर आएंगे। मुझे आर्शीवाद मिल जाएगा।  आपका मत…

5 hours ago

बड़ा भंगाल के मतदाताओं की सुविधा के लिए सहायक मतदान केंद्र: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया  कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य…

5 hours ago

भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने आपदा में हिमाचल प्रदेश को…

5 hours ago