Categories: हिमाचल

सोलन: सुबाथू सैन्य क्षेत्र में अवैध कब्जों को गिराने के लिए धारा 144 के तहत आदेश जारी

<p>जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने माननीय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में सैन्य क्षेत्र सुबाथू में सीआरपीसी की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सुबाथू सैन्य क्षेत्र की परिधि एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में अनाधिकृत निर्माण एवं अवैध कब्जों को गिराने की प्रक्रिया के दौरान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए जारी किए गए हैं।</p>

<p>इन आदेशों के अनुसार सैन्य क्षेत्र सुबाथू व इसके आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के आग्नेय अस्त्र एवं गोला-बारूद लाने व ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। आदेशों के अनुसार उक्त क्षेत्र के शस्त्रधारकों को अपने शस्त्र पुलिस चौकी सुबाथू में तत्काल प्रभाव से जमा करवाने होंगे। यह आदेश पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बलों, सुरक्षा बलों, सेना पुलिस तथा सरकारी, अर्ध सरकारी एवं प्राधिकृत सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होंगे।</p>

<p>जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति द्वारा इन आदेशों की अवहेलना की जाती है तो उसके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश दो माह या अवैध निर्माण को गिराने की प्रक्रिया पूरी होने तक की अवधि में जारी रहेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

22 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

22 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

22 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

22 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

22 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

22 hours ago