Follow Us:

सोलन के पुलिस ग्राउंड में पन्ना प्रमुख सम्मलेन शुरू, केंद्रीय मंत्री JP नड्डा भी पहुंचे

पी. चंद |

शिमला संसदीय सीट पर फतेह हासिल करने के लिए बीजेपी रविवार को अपने पन्ना प्रमुखों में ताकत झोंकेगी। इसके लिए पुलिस मैदान सोलन में प्रदेश के दूसरे बड़े पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आज आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में पन्ना प्रमुखों को टिप्स देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सम्मेलन में पहुंच गए है। वहीं,  शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती, वीरेंद्र कश्यप, राजीव सहगल और प्रदेश प्रवक्ता सहित अन्य कई बडे़ नेता शनिवार को सोलन पहुंचे।

अपने स्तर पर पहुंचेंगे पन्ना प्रमुख

सोलन के बीजेपी नेता डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से आने वाले करीब 33 हजार पन्ना प्रमुख अपने स्तर पर यहां सुबह पहुंचेंगे और करीब तीन बजे अपने ही वाहनों में वापस चले जाएंगे। राजेश कश्यप ने बताया कि पन्ना प्रमुखों के लिए यहां खाने-पाने का प्रबंध किया गया है। उनसे उनके पन्नों में मौजूद वोटरों के बारे में जाना जाएगा और जरूरी टिप्स देकर रवाना किया जाएगा।