Categories: हिमाचल

राष्ट्रपति ड्यूटी पर कोताही बरतने पर 5 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सोलन दौरे के लिए तैनात 5 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी से नदारद रहने पर सस्पैंड कर दिया गया । एसपी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए। इसके बाद एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। मामले के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। साथ ही एसपी ने यह संदेश भी दे दिया है कि पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सस्पैंड किए गए कर्मचारियों में 1 हैडकांस्टेबल और 4 कांस्टेबल शामिल हैं। इन्हें नौणी में गार्द ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

आईजी ने भी क्षेत्र का दौरा किया

जानकारी के अनुसार सोमवार को नौणी विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा है। वे यहां पर वि.वि. के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए आएंगे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को आईजी ने भी क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंधन करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए, लेकिन शाम के समय जब व्यवस्थाओं का जायजा लेने एसपी मधुसूदन शर्मा फिर से नौणी पहुंचे, तो उन्होंने वहां पर गार्द ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी से नदारद पाया और बड़ी कार्रवाई की। कर्मचारियों के ड्यूटी से गायब रहने के मामले को सुरक्षा में चूक से भी जोड़ा जा रहा है। गौर रहे कि सोलन पुलिस राष्ट्रपति के दौरे को काफी गंभीरता से ले रही है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

12 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

12 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

13 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

13 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

14 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

14 hours ago