Categories: हिमाचल

सोलन: फोरलेन निर्माण से घरों पर गिरे पत्थर, टला बड़ा हादसा

<p>चंबाघाट से कैथलीघाट तक बने रहे फोरलेन के कार्य के दौरान कंडाघाट के डेढ़घराट मे दो मकानों पर पत्थरों के गिरने के कारण मकानों में दरारे पड़ गई। यह हादसा उस समय पेश आया जब मशीन सड़क के किनारे खुदाई का काम कर रही थी। इसी बीच कुछ पत्थर लुढ़ककर साथ लगते मकानों पर जा गिरे। जैसे ही पत्थर मकानों से टकराए तो घर के अंदर बैठे घर के सदस्य घर से बाहर की ओर भागे। एक घर के अंदर आठ साल का लड़का पवन टीवी देख रहा था जबकि दूसरे मकान में राजेंद्र मौजूद था। राजेंद्र ने बताया की जब वह अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था तो मकान के साथ कोई बड़ी चीज के टकराने की आवाज आई जिससे सभी घर के सदस्य बाहर की तरफ भागे।</p>

<p>मकान मालिक राजेंद्र और महेंद्र ने इसकी सूचना मही पंचायत के उपप्रधान लायक राम को दी। सूचना मिलने के बाद पटवारी सिरी नगर दीपक कुंडल व उपप्रधान लायक राम ने मौके का दौरा किया। इस घटना में दोनों मकानों में आई दरारों का लाखों रुपए में नुकसान आंका जा रहा है। वहीं, घर के सदस्यों ने बताया कि यदि बच्चे घर की छत पर होते तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी।</p>

<p>मही पंचायत के उपप्रधान लायक राम ने बताया कि दोनों मकानों की दीवारों में काफी दरारें आ गई हैं। जिसके चलते काफी नुकसान हो गया है। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सिरी नगर पटवारी दीपक कुंडल ने बताया कि उनके द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया व नुकसान का आकलन करके इस कि रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी उसके बाद मकान मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

21 mins ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

46 mins ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

1 hour ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 hours ago