Follow Us:

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा पहुंचे सोनू निगम, लिया मां का आशीर्वाद

डेस्क |

मश़हूर ग़ायक सोनू निगम इन दिनों हिमाचल की वादियों में आनंद ले रहे हैं। बीड बिलिंग के बाद उन्होंने मां चामुंडा के मंदिर में शीश नवाया और आज शनिवार को कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां पुजारियों ने उन्हें विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद कुछ देर उन्होंने मंदिर में न्यास में भी बिताया और वे वहां से रवाना हो गए।