Categories: हिमाचल

फोर्टिस कांगड़ा में स्पेशल OPD, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पीवी कैले देंगे सेवाएं

<p>देश के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पीवी कैले फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में स्पैशल ओपीडी में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। यह ओपीडी 25- 26 अगस्त को आयोजित की जा रही है। डॉ. कैले को घुटनों व कूल्हों सहित अन्य जोड़ों की ब्लडलैस और पेनलैस सर्जरी में महारत है। डाॅ. कैले देश के इकलौते सर्जन हैं, जो पेशेंट स्पेसिफिक पार्शियल नी रिप्लेसमेंट करते हैं। इस विधि द्वारा घुटनों का केवल वही हिस्सा बदला जाता है, जो खराब होता है। इस अत्याधुनिक तकनीक में जहां छोटा सा चीरा लगाकर सर्जरी होती है, वहीं सारे घुटने को बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती।</p>

<p>डॉ. कैले देश के उन अग्रणी हड्डी रोग विशेषज्ञों में शुमार हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है और अत्याधुनिक तकनीक व अनुभव के समावेश से विश्वस्तरीय इलाज मरीजों को उपलब्ध करवा रहे हैं। वह अब तक पांच हजार से अधिक घुटनों व कूल्हों की सर्जरी कर चुके हैं। डाॅ कैले ने सर गंगा राम अस्पताल सहित देश के कई नामी अस्पतालों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन ऑर्थोप्लास्टी अमेरिका व अस्ट्रेलिया से, तो एडवांस आॅर्थोपेडिक सर्जरी फैलोशिप जर्मन से की है। डॉ. कैले घुटने प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।</p>

<p>इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि तकनीक और अनुभव के लिहाज से डाॅ. कैले देश के सबसे भरोसेमंद विशेषज्ञों में से एक हैं और इस ओपीडी का मकसद क्षेत्रवासियों को अव्वल दर्जे की विशेषज्ञ सेवाएं मुहैया करवाना है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

18 mins ago

गुस्साई अध्यापिका ने छुरी दिखाकर धमकाया, शिकायत दर्ज

जिले के नाचन विधानसभा व सुंदरनगर उपमंडल में आने वाली पलौहटा सरकारी पाठशाला में बच्चों…

20 mins ago

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि,ऑरेंज अलर्ट किया गया…

1 hour ago

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने…

1 hour ago

भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में नजर आएंगे CU का स्टाफ

हिमाचल सेंट्रल सूनिवर्सिटी के छह मई को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में सभी स्टाफ…

4 hours ago

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं: मुख्यमंत्री

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री -बिकाऊ विधायक को…

5 hours ago