Follow Us:

कांगड़ा फ़ोर्टिस में 12 जून को होगी सांस और अस्थमा रोगों की स्पेशल OPD

समाचार फर्स्ट डेस्क |

फोर्टिस कांगड़ा समय-समय पर स्पेशल ओपीडी करके विशेषज्ञों द्वारा लोगों को चेकअप की सुविधा देता रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को एक बार फ़िर सांस और अस्थमा रोगों की स्पेशल ओपीडी होने जा रही है। स्वांस, दमा और छाती रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अमित मंडल इस ओपीडी में अपनी सेवाएं देंगे।

इसके साथ ही फोर्टिस कांगड़ा में अस्थमा, सांस, टीबी और फेफड़ों के जीर्ण रोगों की विशेष ओपीडी बुधवार (12 जून) को आयोजित की जा रही है। इस ओपीडी में फोर्टिस मोहाली के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर अमित कुमार मंडल फोर्टिस कांगड़ा में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

डॉक्टर अमित कुमार मंडल को दमा, टीवी रोग, फेफड़ों के रोगों और फेफड़ों के कैंसर उपचार में डीएनएम और डीएनबी की डिग्री प्राप्त है। साथ ही इन्टेसिव केयर मेडिसिन में भी विशेष डिग्री प्राप्त की है। इस विशेष ओपीडी के चलते अब सांस से संबंधित बीमारियों का उपचार फोर्टिस कांगड़ा में ही उपलब्ध है।