Categories: हिमाचल

जिला कांगड़ा में स्थापित होगा खेल विश्वविद्यालय, वनों से रोजगार के साधन किए जाएंगे विकसित: राकेश पठानिया

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से कांगड़ा जिला में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की स्थापना से जिला और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। राकेश पठानिया आज मिनी सचिवालय के कैबिनेट हॉल में मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे।

पठानिया ने कहा कि विकास की दृष्टि से जिला कांगड़ा प्रदेश में अग्रिम स्थान पर है और वर्तमान सरकार द्वारा कांगड़ा के विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में देश-विदेश में फल राज्य के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस क्षेत्र में प्रदेश के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इजरायल के सहयोग से प्रदेश में आम की एक नई सदाबहार हाईब्रिड प्रजाति को लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रजाति से प्रदेश के बागवानों को वर्ष में दो बार फल उत्पादन प्राप्त होगा। इस महत्वकांक्षी परियोजना में प्रदेश सरकार द्वारा काफी बड़ा निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागवानी मिशन के तहत जिला के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आम के अलावा लीची किन्नू, संतरा, अमरूद की भी हाईब्रिड प्रजातियां लाई जा रही हैं जिससें जिला के बागवानों की आमदनी दौगुना करने में सहायता मिलेगी।

पठानिया ने कहा कि वनों के जरिए रोजगार के साधन विकसित किए जाएंगे। हिमाचल में 66 प्रतिशत एरिया जंगलों के अधीन आता है और जंगल हमारे लिए बेशकीमती हैं जिनके जरिए ज्यादा से ज्यादा राजस्व बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए बड़े स्तर पर प्लानिंग की जाएगी। वन विभाग के अधीन जो प्रोजेक्ट प्रदेश में चल रहे हैं उनके जरिए भी ज्यादा से ज्यादा राजस्व जुटाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जंगलों में खैर और चीड़ के पेड़ आमदनी का एक बड़ा स्रोत है और चीड़ और खैर को कैशक्राप बनाया जा सकता है। इसके लिए एक प्लान तैयार करवाया जाएगा। इसके तहत बेरोजगार युवाओं के लिए घर द्वार पर ही सब रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वनों को रोजगार के एक उत्तम जरिया बनाया जाएगा जिसके लिए सुनियोजित तरीके से योजनाएं क्रियान्वित की जाएगी ताकि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

3 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

4 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

4 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

19 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

19 hours ago