Follow Us:

पंचायती राज चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की SOP 

पी. चंद |

कोविड-19 के चलते राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव के लिए एसओपी जारी की है। एसओपी के तहत चुनाव कार्य में नियोजित प्रत्येक कर्मियों को फेस मास्क लगाना आवश्यक होगा।

कर्मचारियों को मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करना होगा। वोटिंग वाले स्थानों को सैनेटाइज करवाया जाएगा। सभी कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 55 साल से अधिक आयु वर्ग के कर्मचारियों की चुनाव के लिए ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। 

नोडल  स्वास्थय अधिकारी की नियुक्ति-

जिला स्तर पर मुख्य स्वास्थय अधिकारी या उन द्वारा नामित स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। खंड स्तर पर ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी को या उन द्वारा नामित डॉक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।