Categories: हिमाचल

सूखे से राहत के लिए केंद्र से मदद मांगे प्रदेश सरकार: संजय सिंह चौहान

<p>प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था किसानों और बागवानों पर टिकी है। प्रदेश में 3 महिनों से बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। जिस कारण किसान और बागवान काफी परेशान हैं। किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। संजय चौहान ने प्रदेश की नवनियुक्त सरकार से आग्रह किया है कि वह केंद्र सरकार से सुखा राहत के लिए आग्रह करें। जिससे किसानों और बागवानों को सहायता एवं राहत मिलें।</p>

<p>चौहान ने कहा की हिमाचल में बहुत से लोग कृषि और बागवानी पर निर्भर करते हैं। प्रदेश में 3 महिनों से बारिश न होने की वजह से किसानों की फसलों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है । इतना ही नहीं आम जनता को भी इसका नुकसान सहना पड़ रहा है। सुखे के कारण सभी फलों और सब्जियों&nbsp; के दाम दुगने हो गए हैं।&nbsp; क्योंकि किसानों की फसलें खराब हो गई। महंगाई के कारण आम जनता खाने की चीजें तक नहीं खरीद पा रही है। आज भारत में महंगाई चरण सीमा पर है जिसने देश की गरीब जनता की कमर तोड़ के रख दी है। रोजमरा की चिजों&nbsp; के भाव आसमान छू रहे हैं।</p>

<p>अंतरराष्टीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सबसे निचले स्तर पर है इसके बावजूद पैट्रोल- डीजल की कीमत देश में रिर्काड तोड़ उंच्चाई पर पहुंच गई हैं। घरेलू उत्पाद महिलाओं के लिए भारी पड़ रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने ने कहा की समय से बारिश न होने की वजह से प्रदेश सुखे की चपेट में है। जिससे सब्जियों में बिमारियां और सेब की फसल के लिए समय पर बर्फ न पड़ने पर बहुत भारी नुकसान होने वाला है ।</p>

Samachar First

Recent Posts

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

10 mins ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

3 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

3 hours ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

  सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

4 hours ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

4 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

5 hours ago