Follow Us:

हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लोगों की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में बेहतरः नंद कुमार सांई

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लोगों की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति देश के बाकी राज्यों की अपेक्षा अच्छी है। ये बात आज हिमाचल प्रदेश में इस जनजाति से जुड़े लोगो की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति  का जायजा लेने आई टीम के अध्यक्ष और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार सांई  ने कही।

 इस दौरे के दौरान आज प्रदेश सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारिओ और मुख्य सचिव के साथ इस समबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लोगो की आर्थिक, शैक्षणिक और चिकित्सा से जुड़ी स्थिति का जायजा लिया गया।

नंद कुमार सांई ने बताया की प्रदेश की सरकार द्वारा जनजाति क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश में काफी संख्या में जनजातिय क्षेत्र के लोग सरकारी सेवाओं में काम कर रहे हैं जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी है और लोगों की प्रदेश में खेती-बाड़ी भी अच्छी है।