Categories: हिमाचल

त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम के विद्यार्थियों ने की CM से भेंट, आश्रम के 4 विद्ययार्थियों ने स्थापित किए हैं विश्व कीर्तिमान

<p>पुराना कांगड़ा के त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि हाल ही में आश्रम के चार विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सुजानपुर की निधी डोगरा ने एक विशेष योगासन, कांगड़ा की आहना कौशल ने योग में 10 विश्व कीर्तिमान, कांगड़ा के राहुल ने विभिन्न आसनों में पांच विश्व कीर्तिमान, जबकि सानव रंगानिया ने नटराज आसन में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा योग क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि यह प्रयास विश्वभर में योग को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आश्रम द्वारा लोगों को फेस मास्क और सामाजिक दूरी के बारे में जागरूक करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। योग आचार्य रणजीत ने मुख्यमंत्री को आश्रम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आश्रम के विद्यार्थी कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे है।</p>

Samachar First

Recent Posts

कुल्लू, मण्डी, शिमला व किन्नौर जिला के 7 मतदान केन्द्रों को स्थानांतरित करने की अनुमति

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत चुनाव आयोग ने कुल्लू, मण्डी, शिमला…

2 hours ago

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: CM

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: मुख्यमंत्री -भाजपा सांसद…

2 hours ago

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है: जयराम ठाकुर

बद्दी में वसूला जा रहा है गुण्डा टैक्स, पलायन कर रहे उद्योग, चरम पर भ्रष्टाचार…

2 hours ago

धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं बनते जयरामः कांग्रेस

एक्सीडेंट्ल चीफ़ मिनिस्टर थे जयराम ठाकुरः कांग्रेस  धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं…

3 hours ago

“ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित किया”

ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम मैंने…

3 hours ago

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

20 hours ago