Categories: हिमाचल

हमीरपुर में मासूम से दरिंदगी के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र

<p>प्रदेश के हमीरपुर में हुए 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार को लेकर एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी ने सरकार से बलात्कार के दोषी को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसपी और सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।</p>

<p>एबीवीपी विश्व विद्यालय इकाई के कैंपस अध्यक्ष योगराज डोगरा ने कहा कि&nbsp; धरने के माध्यम से प्रदेश सरकार को चेताना चाहते है कि दुष्कर्म के मामले में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। देवभूमि में इस प्रकार की घटनाएं प्रदेश को शर्मसार करने वाली है। हमीरपुर में जो पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ उस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। डोगरा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से मांग करती है कि इस घटना में संलिप्त दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।</p>

<p>एबीवीपी ने कहा कि कोटखाई में छात्रा के साथ दुष्कर्म और हमीरपुर में भी पांच वर्षीय बालिका के साथ हुई घटना देवभूमि को शर्मसार करने वाली है। विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग करती है साथ ही यह भी मांग करती है कि दुष्कर्म मामले में कठोर कानून बनाये जाए जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

19 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago