Categories: हिमाचल

कुल्लूः मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में आनी में किया जा रहा लोकप्रिय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन

जिला कुल्लू में विधायक किशोरी लाल सागर ने आज कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वीडियो कांप्रेसिंग के माध्यम से आनी में  कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में लोकप्रिय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार वृद्धावस्था पेंशन, हिमकेयर, सहारा, आयुषमान योजना, किसान सम्मान निधी, मुख्यमंत्री एक बीघा योजना, उज्जवला योजना, गृहणी सुविधा योजना जैसी अनेकों जन हितेषी योजनाओं का सफल संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना ने जहां लोगों के मकान बनाने का सपना पूरा किया है वहीं आयुषमान और हिमकेयर योजना ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी की है। इसी तरह से अन्य योजनाएं भी किसानों-बागवानों सहित विभिन्न वर्ग लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी हैं।

आनी के पंचायत समीति हाल में आयोजत कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि लोगों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर लोगों से संवाद स्थापित करने के लिए जल्द ही वह विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का दौरा भी करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए भी प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर एपीएमसी(कुल्लू एवं लाहुल स्पिति) अमर ठाकुर भाजपा मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने भी केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। एसडीएम आनी चेत सिंह ने प्रशासन के प्रयासों की इस दौरान सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के मौके पर आनी और निरमंड की विभिन्न पंचायतों के लाभार्थी जुड़े। आनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत खणी, कमांद, दलाश, जाबन, बुच्छैर, मुंडदड़, कराणा, लगौटी के लाभार्थियों ने सीधे विधायक किशोरी लाल सागर से विभिन्न योजनाओं पर अपनी बात रखी। लाभार्थियों ने जहां स्थानीय विधायक का आभार जताया वहीं प्रदेश सरकार के लिए जन कल्याणकारी नीतियों के लिए धन्यवाद भी प्रकट किया। वहीं निरमंड ब्लॉक से ग्राम पंचायत निरमंड, भालसी, डीम और लोट के लाभार्थियों ने भी विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। इन सभी पंचायतों के लाभार्थियों ने वर्चुअल माध्यम से विधायक किशोरी लाल से संवाद स्थापित किया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कार्यक्रम को लाइव देखा। करीब 5 हजार लोग वर्चुअल और सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। आनी के बीडीओ जीसी पाठक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।

किसी को मिला मकान तो किसी को मिली पेंशन

विधायक किशोरी लाल सागर ने निरमंड की सुनीता देवी, डीम पंचायत की राधा देवी से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। उन्होंने आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए प्रदेश सरकार और विधायक का धन्यवाद किया। इसी तरह कमांद के देवेंद्र ने एंटी हेल नट, भालसी पंचायत के सालिग राम ने पेंशन योजना, लगौटी की पूर्णा देवी ने उज्जवला योजना के तहत लिए गए लाभ के बारे में बताया। कराणा पंचायत से लोग मनरेगा का कार्य करते हुए सीधे तौर पर विधायक किशोरी लाल सागर के साथ जुड़े। दर्जनों अन्य लाभार्थियों ने भी विधायक से सीधे तौर पर संवाद स्थापित किया।

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

2 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

3 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

3 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

7 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

8 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

9 hours ago